Thursday, 23 March 2017

Ocean of Thoughts: विचारों का सागर

Useless laws weaken the necessary laws.
अनुपयोगी नियम आवश्यक नियमों को कमजोर कर देते हैं ।
Love is all we have, the only way that each can help the other.
प्रेम ही एकमात्र वह उपाय है जिसके द्वारा प्रत्येक व्यक्ति दूसरे की सहायता कर सकता है ।
In two words, IM-POSSIBLE.
संसार में असंभव कुछ भी नहीं ।
It is not love that is blind, but jealousy.
प्रेम अंधा नहीं होता ; बल्कि ईर्ष्या अंधी होती है ।
Money disappears like magic.
रूपये वैसे ही गायब हो जाते हैं जैसे कोई जादू हो ।
The poverty of earth is never dead.
धरा की गरीबी का खात्मा कभी नहीं हो सकता ।
An animal's eyes have the power to speak a great language.
एक जानवर की आँखों में एक महान भाषा को बोलने की गजब की क्षमता होती है ।
Fortune favours the brave.
वीर भोग्या वसुंधरा ।
भाग्य क्षमतावान की पक्ष लेता है ।
There must be more to life than having everything.
सब कुछ प्राप्त करने के परे भी जीवन में बहुत कुछ और है ।
Nothing great in the world has been accomplished without passion.
बिना उत्साह के संसार में कुछ भी महान उपलब्धि हासिल नहीं की जा सकती है ।
Fair words cost nothing.
मधुर भाषण के लिए पैसे नहीं लगते ।
The law must be stable, but it must not stand still. 
कानून में स्थिरता होनी चाहिए, पर उसे स्थिर खड़ा नहीं रहना चाहिए ।

No comments:

Post a Comment